n NBT न्यूज, लखनऊ : शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली और पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग के मुताबिक विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ऐशबाग यार्ड में पोल और एंटी-काइट नेट लगाया जाएगा। इस कारण सुबह 10:00 बजे से दिन में 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐशबाग जलकल से होने वाली वॉटर सप्लाई पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।
ये इलाके रहेंगे प्रभावितऐशबाग, लालबाग, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, कैसरबाग, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), मौलवीगंज, भदेवां, निशातगंज/न्यू हैदराबाद, लाटूश रोड, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, अयोध्या रोड, मनकामेश्वर वॉर्ड, बाबूगंज और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकल ने लोगों से अपील की है कि सुबह ही पानी का भंडारण कर लें।