डिजिटल अरेस्ट कर "70 लाख की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
digital arrest scam two arrested for rs 70 lakh fraud rs 35 lakh frozen
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने एक व्यक्ति को ' डिजिटल अरेस्ट ' कर 70 लाख रुपये की ठगी करवाने में सहयोग किया था। पुलिस ने ठगी गई रकम में से 35 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज करवा दिया है।

आरोपितों की पहचान प्रवीण श्रीवास्तव उर्फ अमित और सुमित रावत के रूप में हुई है। प्रवीण गिरोह का सरगना और सुमित सिम विक्रेता है। एसीपी (क्राइम) किरन यादव के अनुसार, पीड़ित को साइबर अपराधियों ने खुद को एटीएस पुणे का अधिकारी बताकर फोन किया और मनी लॉन्ड्रिंग समेत गंभीर मामलों में फंसाने का डर दिखाकर ठग लिया था।