लखनऊ बालिका हैंडबॉल टीम ने जीता ब्रॉन्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
लखनऊ बालिका हैंडबॉल टीम ने जीता ब्रॉन्ज
nNBT न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में खेली जा रही सीनियर स्टेट विमेंस हैंडबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ सीनियर विमेंस टीम ने दमदार प्रदर्शन के बलबूते ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की जूनियर वर्ग की बालिकाओं ने शहर के बाहर जाकर अयोध्या में सीनियर कैटेगरी में प्रदेश की दिग्गज टीमों को चुनौती पेश की। टीम की अगुवाई शहर की हैंडबॉल खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव ने की।

हैंडबॉल कोच मो. तौहीद ने बताया कि चैंपियनशिप खेलने गई टीम में अधिकांश बालिकाएं जूनियर वर्ग में खेलती हैं। जबकि सौम्या ने हाल ही में सीनियर वर्ग में प्रवेश किया है। टीम में कप्तान सौम्या श्रीवास्तव के अलावा, लखीमपुर से प्रिया और लखनऊ से शिवानी, शिवानी भारती, सुकृति, उरप्रीत, माही शर्मा, अनूषा, सखी, निशा, लक्ष्मी और डॉली ने हिस्सा लिया।

रेकमेंडेड खबरें