जेल में बंद सौरभ और गौरव को रिमांड पर लेगी पुलिस

नवभारतटाइम्स.कॉम
police to take saurabh and gaurav in custody from jail preparation for interrogation in dayanand seva sansthan vandalism case
nNBT न्यूज, लखनऊ : डीएवी कॉलेज परिसर स्थित दयानंद सेवा संस्थान में तोड़फोड़ करने के मामले में नाका पुलिस जेल में बंद अधिवक्ता और उसके साथी को रिमांड पर लेगी। दोनों आरोपित फिलहाल जेल में बंद हैं।

पुलिस के मुताबिक, 7 जुलाई की सुबह डेढ़ सौ लोगों ने संस्थान में तोड़फोड़ और हंगामा किया था। मामले में नाका पुलिस अब तक 15 लोगों की पहचान कर चुकी है। सीसीटीवी में अधिवक्ता सौरभ वर्मा और शर्मा चाय विक्रेता के बेटे गौरव शर्मा भी हंगामा करते नजर आए हैं। थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि मनोरमा मिश्रा ने आनंद मोहन, हर्षित दीक्षित, अमित मिश्रा, राहुल शुक्ला और दीप प्रकाश के खिलाफ, जबकि दुबे टेंट हाउस की संचालक सुधा दुबे ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आए अधिवक्ता सौरभ वर्मा और गौरव शर्मा को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रेकमेंडेड खबरें