छज्जा ढहने से बच्ची समेत दंपती नीचे गिरे, पत्नी की गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad woman dies in balcony collapse husband child injured
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

डबुआ कॉलोनी के 27 फीट रोड स्थित गली नंबर-4 में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी और छोटी बच्ची छज्जे पर खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी भयानक हादसा हो गया। अचानक छज्जे का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति और पांच माह की बच्ची हल्की चोटें आई हैं। मृतक महिला की पहचान 25 साल की लाडली के रूप में हुई है। करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी।
मूलरूप से पश्चिम चंपारण बिहार निवासी खुश मोहम्मद यहां डबुआ कॉलोनी 27 फुट रोड पर पत्नी लाड़ली खातून और पांच साल की बच्ची के साथ किराये पर रहते हैं। खुश मोहम्मद मजदूरी करते हैं। खुश मोहम्मद, पत्नी और बच्ची को लेकर मकान के छज्जे पर खड़े होकर बात कर रहे थे।