दबंगों ने मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, सात नामजद पर FIR दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad deadly attack on mother son by goons fir registered against 7 named accused
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

बड़खल गांव में घर के बाहर बैठे एक युवक पर बाइक सवार दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई युवक की मां के साथ भी आरोपियों व उनके परिजनों ने जमकर मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के केस दर्ज कर लिया है।
फोन चलाते समय बाइक रोककर दी गालियां : शिकायत में बड़खल निवासी राजू ने बताया कि 27 जुलाई की रात करीब 10:20 बजे वह अपने घर के गेट के पास बाइक पर बैठकर फोन चला रहा था। तभी जावेद अपनी बाइक से वहां आकर रुका, जिसके थोड़ी देर बाद कालू भी अपनी बाइक लेकर पहुंच गया। कालू ने आते ही बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी और गुस्से में अपनी बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद कालू हाथ में लाठी लेकर आया और उस पर हमला कर दिया।