Two Players From Sports College Selected For National Camp For U 17 World Volleyball Championship
स्पोट् र्स कॉलेज के दो खिलाड़ी नैशनल वॉलिबॉल कैंप में
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : गुरु गोबिंद सिंह स्पोट् र्स कॉलेज से दो खिलाड़ियों का चयन नैशनल वॉलिबॉल कैंप में हुआ है। U-17 विश्व वॉलिबॉल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए स्पोट् र्स कॉलेज से कक्षा 10 के आर्यन भारद्वाज व अप्रतिम भदौरिया का चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए किया गया है। कैंप का आयोजन विश्व वॉलीबॉल संघ द्वारा किया जाएगा। इसमें 26 राज्यों से चुने हुए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।