मो. तौहीद होंगे भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के कोच

नवभारतटाइम्स.कॉम
मो. तौहीद होंगे भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के कोच
nNBT न्यूज, लखनऊ : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अंशकालिक हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद को भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम का कोच बनाया गया है। टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन पावना फाउंडेशन, अलीगढ़ में 27 जुलाई से 18 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद तैयार होगा। भारतीय यूथ हैंडबॉल टीम अम्मान, जार्डन में होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेगी। चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 31 अगस्त तक किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें