Lack Of Facilities In Ansal Golf Link Residents Protest At Greater Noida Authority
अंसल गोल्फ लिंक में नहीं मिल रहीं सुविधाएं,धरने पर बैठे लोग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
अंसल गोल्फ लिंक सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर निवासी बुधवार को भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क, सीवर, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जतन सिंह ने बताया कि इस सेक्टर को पहले अंसल बिल्डर ने विकसित किया था। बाद में सेक्टरवासियों की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसे अपने अधीन ले लिया। लोगों ने विकास शुल्क भी जमा कराया, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, पेयजल व्यवस्था प्रभावित है। लोगों का आरोप है कि कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को शिकायतें देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।