चिंता: स्कूल गई छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
fatehpur 16 year old student who went to school missing family registers missing person report
n NBT न्यूज, फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता है। इसी स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को अपनी मांगों के लिए प्रोटेस्ट किया था। फतेहपुर के ASP ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, छात्रा स्कूल गई थी। इसके बाद लापता हो गई।

किशनपुर के एक गांव में रहने वाली छात्रा के परिवारीजनों का कहना है कि वह मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक न लौटने पर रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की। कुछ पता न चलने पर छात्रा की मां ने बुधवार को गुमशुदगी दर्ज करवाई।