गुरुजनों को भेंट किए अंग वस्त्र

नवभारतटाइम्स.कॉम
गुरुजनों को भेंट किए अंग वस्त्र
n NBT न्यूज़, चिनहट: तिवारी गंज स्थित लोक बंधु राजनारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर किया गया। इसके बाद सभी शिक्षकों का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में प्रबंधक शिव कुमार सिंह एवं पूर्व प्रधान संदीप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।