Hotel And Food Business Sees 27 Boom Service Sector Shows Growth
होटल, खान-पान बिजनेस में 27 फीसदी का उछाल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को सर्विस सेक्टर के उत्पादन का दूसरा ट्रायल इंडेक्स (इंडेक्स ऑफ सर्विस प्रॉडक्शन- ISP) जारी किया। इस रिपोर्ट से पता चला है कि मई 2026 में फॉर्मल सर्विस सेक्टर की 19 में से 8 कैटिगरी ऐसी रहीं, जिनमें 10% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
सांख्यिकी मंत्रालय (MoSPI) ने मई 2026 के लिए यह इंडेक्स जारी किया है। सबसे अधिक तेजी दिखाने वाले सेक्टरों में होटल और खाना-पीना सबसे ऊपर रहा, जिसमें 27.4% की भारी ग्रोथ देखी गई। इसके बाद रियल एस्टेट 17.7%, रिटेल व्यापार 13.3%, बैंकिंग 12.1% और टेलीकम्युनिकेशन 11.8% की बढ़त के साथ रहे।