खुशी: रंग लाया Gen Alpha का प्रोटेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
खुशी: रंग लाया Gen Alpha का प्रोटेस्ट
फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में Gen Alpha के प्रोटेस्ट के अगले दिन बुधवार को कक्षाओं में पंखे लग गए। 35 पंखों के साथ ही साफ पानी के लिए आरओ की भी व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि क्लास रूम की फोटो बता रही है कि प्लास्टर नहीं है, बिजली के तार भी खुले हैं। स्कूल प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीसी के लिए अतिरिक्त पैसा लिए जाने की शिकायत के संदर्भ में दस्तावेज की जांच करवाके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।