Modern Academys Young Ambassadors Program Students Learn About Cultures Of Seven Countries
वैश्विक संस्कृति से रूबरू हुए मॉडर्न अकादमी के छात्र
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार करते हुए मॉडर्न अकादमी , विराम खंड में 'यंग एम्बेसडर्स प्रोग्राम-नॉर्थ इंडिया टूर 2026' के तहत सात देशों ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और नीदरलैंड के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विदेशी युवा राजदूतों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने देशों की शिक्षा प्रणाली, संस्कृति, त्योहारों, भाषाओं और जीवनशैली की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में निदेशक सिद्धार्थ तुली, प्रधानाचार्या आर. दीक्षित और उप-प्रधानाचार्या एस. खान मौजूद रहे।