सोमनाथ कपूर बने गोल मार्केट आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष

नवभारतटाइम्स.कॉम
somnath kapoor becomes the new president of gol market adarsh vyapar mandal traders welcome
n NBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने गोल मार्केट, महानगर में व्यापारियों की बैठक की। इसमें गोल मार्केट, महानगर आदर्श व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सोमनाथ कपूर को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रवि गुप्ता को वरिष्ठ महामंत्री, कृष शर्मा एवं ऋचा अग्रवाल को महामंत्री, निखिल शर्मा को कोषाध्यक्ष, छविनाथ चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद नईम व गौरव बंसल को उपाध्यक्ष, आशीष मिश्रा को संगठन मंत्री, डॉ. प्रांजल प्रकाश को सोशल मीडिया प्रभारी तथा बैजनाथ चौरसिया को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।