Supreme Courts Stance On Student Protests Balancing Peaceful Protest And Strict Action
अदालत का रुख सराहनीय
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पत्र 29 जुलाई के संपादकीय ‘प्रोटोकॉल का प्रस्ताव’ से संबंधित है। छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का रुख संतुलित और सराहनीय है। शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का मूल अधिकार है, इसलिए निर्दोष छात्रों और नाबालिगों को राहत देना उचित कदम है। वहीं, हिंसा फैलाने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी उतनी ही आवश्यक है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों की पहचान जरूरी है। इससे कानून व्यवस्था और नागरिक अधिकारों के बीच संतुलन बना रहेगा।