सत्संग से लौट रही महिला की डंपर की चपेट में आकर मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
woman returning from satsang crushed to death by dumper in banthara two others injured
nNBT न्यूज, बंथरा : थानाक्षेत्र में बुधवार को डंपर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाएं मामूली रूप से चोटिल हो गई।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-डी, एलडीए कॉलोनी निवासी रीता वर्मा (63) देवरानी कमला और पड़ोसी गुड्डी देवी के साथ बंथरा थाने के सामने स्थित जसजीत जी के आश्रम में बुधवार को सत्संग सुनने गई थी। तीनों 3:30 बजे अपने घर लौट रही थी। कानपुर रोड पर सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार डंपर ने रीता को ठोकर मार दी। कमला और गुड्डी देवी भी चपेट में आ गई। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने रीता वर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमला और गुड्डी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।