खुशखबरी : लॉन्च होंगी दो आवासीय योजनाएं

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) 30 जून को नैमिष नगर और वरुण विहार नाम से दो बड़ी आवासीय योजनाएं शुरू कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। दोनों योजनाओं में जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है।

खुशखबरी : लॉन्च होंगी दो आवासीय योजनाएं

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) 30 जून को 2 मेगा आवासीय योजनाएं नैमिष नगर और वरुण विहार लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों योजनाओं को लॉन्च कर सकते हैं। इसके लिए LDA ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

 दोनों योजनाओं में करीब 70% जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। शेष जमीन के लिए किसानों से सहमति लेने की प्रक्रिया तेज की गई है। दोनों योजनाओं में जमीन का रेट 2500 से 3000 रुपये/वर्गफुट के बीच रखा जाएगा, जो LDA की पुरानी योजनाओं की तुलना में कम बताया जा रहा है। LDA अधिकारियों के अनुसार, दोनों योजनाओं में रेट इसलिए कम रखे गए हैं ताकि मिडल क्लास और लोअर इनकम ग्रुप के लोग भी प्लॉट ले सकें। ले-आउट फाइनल होने के बाद ब्रोशर जारी किया जाएगा।