n NBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ व्यापार मंडल (पंजीकृत) के चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी और भारत भूषण गुप्ता ने संयुक्त रूप से संगठन के 22वें त्रिवार्षिक चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा की है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। नमांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 3 जून है। 4 को नामांकन पत्रों की जांच और 5 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 7 जून को मतदान होगा और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।



