n पीटीआई, कोलकाता
कोलकाता में रविवार को TMC के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक रद्द कर दी गई। यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में होनी थी, लेकिन 80 में से तीन-चौथाई विधायक नहीं पहुंचे। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को हुए हमले और रविवार को सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमले के बाद कई विधायक क्षेत्रों में विरोध कार्यक्रमों में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि कई विधायक गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की मदद और जमीनी हालात संभालने में लगे होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। करीब 20 विधायक बैठक स्थल पहुंचे थे, लेकिन पार्टी ने फिलहाल बैठक स्थगित करने का फैसला लिया। ममता बनर्जी ने मौजूद नेताओं के साथ अनौपचारिक चर्चा की। TMC ने 1 जून को राज्यभर में BJP सरकार के खिलाफ विरोध रैलियां निकालने और 2 जून को कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना देने की घोषणा की है।


