गुरुग्राम। भारत के अग्रणी स्वच्छ एवं पौष्टिक प्रोटीन फूड ब्रांड्स में शामिल एक्मे पोषण ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी ओमनीचैनल मौजूदगी का विस्तार करते हुए उपभोक्ता टचपॉइंट्स की संख्या 500 के पार पहुंचा दी है। कंपनी का यह विस्तार स्मार्ट रीटेल, इंस्टीट्यूशनल इकोसिस्टम, मॉडर्न ट्रेड और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स तक फैला हुआ है।
कंपनी के अनुसार, यह विस्तार उपभोक्ताओं के बीच बेहतर, सुविधाजनक और पौष्टिक भोजन विकल्पों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। इस अवसर पर एक्मे पोषण के बी2सी हेड संजीव कुमार ने कहा कि आज के उपभोक्ता स्वच्छ एवं पौष्टिक प्रोटीन प्रोडक्ट्स तक तेज़ और आसान पहुंच चाहते हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अग्रणी वेंडिंग डिस्ट्रीब्यूशन और क्विक कॉमर्स ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है, ताकि लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बेहतर पोषण विकल्प आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि ऑफिस कैफेटेरिया से लेकर स्थानीय स्टोर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स तक कंपनी का लक्ष्य बेहतर पोषण को लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। एक्मे पोषण ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को वेंडीमन और दालचीनी के वेंडिंग नेटवर्क के साथ जोड़ा है। यह नेटवर्क 350 से अधिक लोकेशन्स तक फैला है, जिनमें कॉर्पोरेट हब, सार्वजनिक स्थल और दिल्ली के चुनिंदा मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।



