n NBT रिपोर्ट, DLF फेज-1 : इलाके के A ब्लॉक में एक घर से लाखों की जूलरी चोरी हो गई। पीड़ित ने घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका (मेड) और बच्चों को पढ़ाने आने वाले होम ट्यूटर पर चोरी का शक जताया गया है। DLF फेज-1 निवासी अपर्णेश ने पुलिस को बताया कि उनके घर में रखी सोने और हीरे की जूलरी गायब है। आखिरी बार 24 मई को अपनी सभी जूलरी सुरक्षित देखी थी। इसके बाद 28 मई की रात करीब 10 बजे, जब उन्होंने अपनी पत्नी दीपशिखा के वॉशरूम में रखी अलमारी में मौजूद पाउच की जांच की, तो उसमें से जूलरी गायब थी। चोरी हुई जूलरी में सोने की चेन, सोने के कंगन, सोने के झुमके और सोने व हीरे की अंगूठियां शामिल हैं। जिस कमरे और अलमारी से चोरी हुई है, वहां केवल घरेलू सहायिका और होम ट्यूटर की ही पहुंच थी। ऐसे में परिवार को इन दोनों पर सबसे ज्यादा शक है।



