तैराकी में ज़िले की टीम ओवरऑल चैंपियन

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में हुई 67वीं उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। शार्वी वर्मा, सान्वी भरी, भाविका चौधरी और शायला भाटी ने कई पदक जीते। शायला भाटी चार गोल्ड जीतकर स्टार तैराक रहीं। अयान विष्णोई ने भी कांस्य पदक हासिल किया।

gautambuddha nagar team wins swimming championship becomes overall champion

n NBT न्यूज, नोएडा : लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में 30 और 31 मई को आयोजित केएन कपूर मेमोरियल 67वीं उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शार्वी वर्मा ने दो, सान्वी भरी ने एक, भाविका चौधरी ने दो पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप की स्टार तैराक शायला भाटी रहीं। उन्होंने चार गोल्ड अपने नाम किए। वहीं, उत्सा गंगवार ने एक, सिदाक कौर ने दो और अयान विष्णोई ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल कर गौतमबुद्ध नगर की पदक तालिका को और मजबूत किया।