सोसायटी में बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ट्राइडेंट एम्बेसी रेसो सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ आवाज उठाई है। रविवार को हुई बैठक में लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। निवासियों ने कानूनी, नियामकीय और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का समर्थन किया। उन्हें अभी तक अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिली हैं। ओसी, रजिस्ट्री और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात हुई।

greater noida west trident embassy reso society residents front against builder legal action prepared

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ट्राइडेंट एम्बेसी रेसो सोसायटी में रविवार को निवासियों की बैठक हुई, जिसमें परियोजना से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई। निवासियों ने सर्वसम्मति से कानूनी, नियामकीय और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का समर्थन किया। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में परिवारों के रहने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बैठक में ओसी और रजिस्ट्री, एनपीसीएल से जुड़े मामलों, सुरक्षा व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। निवासियों ने बताया कि रेजिडेंट्स कंसेंट एंड ऑथराइजेशन दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर अधिकृत प्रतिनिधियों को समस्याएं उठाने का अधिकार दिया गया है।