KGMU : समर वोकेशन में हुआ संशोधन

नवभारतटाइम्स.कॉम

केजीएमयू प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों के लिए ड्यूटी रोस्टर में बदलाव किया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन और जनरल सर्जरी विभागों के शिक्षकों के अवकाश और ड्यूटी के कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। यह बदलाव अस्पताल की सेवाओं को सुचारू रखने के लिए किया गया है। इससे विभागीय कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित होगा।

kgmu summer vacation revised changes in roster for critical care medicine and general surgery faculty

nNBT न्यूज, लखनऊ : किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की ड्यूटी एवं अवकाश सूची में आंशिक संशोधन करते हुए क्रिटिकल केयर मेडिसिन और जनरल सर्जरी विभाग के शिक्षकों के लिए नया रोस्टर जारी किया है।

जारी संशोधित सूची के अनुसार, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की अतिरिक्त प्रफेसर डॉ. सुलेखा सक्सेना 16 मई से 30 मई तक ड्यूटी पर रहेंगी और वह 31 मई से 14 जून तक अवकाश पर रहेंगी। दूसरे चरण में 16 जून से 30 जून तक अवकाश और 1 जुलाई से 15 जुलाई तक ड्यूटी करेंगी।

वहीं, जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अभिनव अरुण सोनकर के ड्यूटी एवं अवकाश कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। यह संशोधन अस्पताल की सेवाओं को सुचारु बनाए रखने तथा अवकाश अवधि में विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।