सड़क पर बह रहा सीवर, शिकायत पर सुनवाई नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के अलीगंज स्थित ततारपुर में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जलभराव से स्थानीय लोग परेशान हैं। हिना अपार्टमेंट के निवासी ढाई महीने से इस समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम और जलकल विभाग से कई बार शिकायत की गई है। अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

lucknow sewer hell in aliganj dirty water flowing for two and a half months authorities unaware

nNBT न्यूज, लखनऊ : अलीगंज स्थित ततारपुर में सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। जगह-जगह डक्ट से निकल रही गंदगी और जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। आरोप है कि जिम्मेदारों से शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।

ततारपुर तिराहे पर 4 स्थानों पर सीवर के डक्ट ओवरफ्लो हो रहे हैं। पास स्थित हिना अपार्टमेंट के निवासियों का कहना है कि करीब ढाई महीने से यह समस्या बनी हुई है और सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है। स्थानीय निवासी रईस अहमद, जुहैब खान का आरोप है कि कई बार नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचरियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।