n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-93
पुलिस चौकी सेक्टर-93 के पास शनिवार शाम को सड़क पर दौड़ती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। कुछ ही दूरी पर मौजूद चौकी से पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है। स्कॉर्पियो से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। पास की पुलिस चौकी टीम ने गुजर रहे पानी के एक टैंकर को रुकवाया और उसकी मदद से आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



