5 से 8 तक भी NCERT का पाठ्यक्रम

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूलों में अब कक्षा पांच से आठ तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को उत्तर प्रदेश के संदर्भ में पुस्तकें तैयार करने के निर्देश मिले हैं। इससे पहले कक्षा एक से चार और माध्यमिक कक्षाओं में भी एनसीईआरटी पाठ्यक्रम शुरू हो चुका है।

ncert curriculum to be implemented from class 5 to 8 in uttar pradesh preparation for major changes in education

nNBT न्यूज,लखनऊ : राज्य के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब कक्षा पांच से आठ तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। माध्यमिक विद्यालयों के बाद अब बेसिक स्कूलों के सभी स्तरों पर इसे चरणबद्ध तरीके से अपनाया जा रहा है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) को कक्षा 5 से 8 तक के लिए एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को उत्तर प्रदेश के भौगोलिक व सांस्कृतिक संदर्भ के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि राज्य में कक्षा 1 से 4 तक पहले ही एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू है, जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद (कक्षा 9 से 12) में इसे पहले ही लागू किया जा चुका है।