रींगस के लिए नई ट्रेन का संचालन आज से

नवभारतटाइम्स.कॉम

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आज रींगस के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन दिल्ली और रेवाड़ी के बीच चलेगी और रींगस तक इसका विस्तार किया जा रहा है। हर शनिवार और रविवार को ट्रेन दिल्ली से रींगस तक जाएगी। रविवार और सोमवार को यह रींगस से दिल्ली लौटेगी। यह नई सुविधा यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी।

new train for ringas starts today big gift for those going to khatu

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को खाटू जाने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 74001/74004 दिल्ली और रेवाड़ी के बीच रोज चलती है। इसका विस्तार रींगस तक किया जा रहा है। इसके तहत हर शनिवार और रविवार को ट्रेन दिल्ली से रेवाड़ी होते हुए रींगस तक जाएगी और हर रविवार और सोमवार को रींगस से दिल्ली लौटेगी।