nNBT न्यूज, लखनऊ : इस्माइलगंज-द्वितीय वॉर्ड में सड़क,नाली निर्माण समेत जलनिकासी आदि समस्याओं लोगों को अब जल्द निजात मिलेगी। रविवार को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने 1.19 करोड़ रुपये की कुल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है। सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता पर हैं। गोविंद विहार कॉलोनी में आरसीएम भवन के पास 60.17 लाख रुपये और वासुदेव नगर में मंदिर के सामने 58.93 लाख रुपये की लागत से कार्य कराए जाएंगे।



