भक्तों ने खेली फूलों की होली

नवभारतटाइम्स.कॉम

चिनहट के कंचनपुर मटियारी में भुईयां माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं और भक्तों ने उत्साह से फूलों की होली खेली। कथावाचक धर्मदूत महाराज ने राजा परीक्षित की मोक्ष कथा सुनाई।

भक्तों ने खेली फूलों की होली

nNBT न्यूज, चिनहट : कंचनपुर मटियारी स्थित भुईयां माता मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। समापन पर विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं और भक्तों ने उत्साह से फूलों की होली खेली। वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक धर्मदूत महाराज ने सातों दिन भागवत महापुराण सुनाई। अंतिम सत्र में राजा परीक्षित की मोक्ष कथा बताते हुए कहा कि सच्ची भक्ति, नामजप और गुरु कृपा से जीव मृत्यु भय से मुक्त होकर व्यक्ति परमात्मा को पाता है। इस दौरान राम आधार, अनूप यादव गब्बर, तेजा यादव, रामप्रकाश यादव, अधिवक्ता शुष्लेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।