कमरे के बाहर मिला युवक का शव

नवभारतटाइम्स.कॉम

दौलताबाद गांव में राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक का शव किराए के कमरे के बाहर मिला है। मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर शव कमरे के गेट के पास फर्श पर खून से लथपथ मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

youths body found outside room in daulatabad injury marks on body mystery of death deepens

n NBT रिपोर्ट, दौलताबाद

राजेंद्र पार्क थाना एरिया के दौलताबाद गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला आया है। शव किराए के कमरे के बाहर मिला। पहचान आशीष कुमार (27) के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार परिजनों के लगातार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाया, इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देखा कि युवक का शव कमरे के मुख्य गेट के पास फर्श पर पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। जांच में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था और कमरे में अकेला रहता था। आशंका है कि वह गिर गया हो, जिससे मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।