चॉकलेट के डिब्बों में छिपी थी 13 करोड़ की ड्रग्स

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मस्कट से आए एक यात्री के पास से 13 किलो संदिग्ध गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने इस नशीले पदार्थ को चॉकलेट के पैकेटों में छिपा रखा था। कस्टम अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चॉकलेट के डिब्बों में छिपी थी 13 करोड़ की ड्रग्स

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 13 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है। मस्कट से आई फ्लाइट के यात्री के पास से 13 करोड़ रुपये का 13 किलो संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद किया गया है। आरोपित ने इस नशीले पदार्थ को चॉकलेट के पैकेटों के अंदर छिपा रखा था। कस्टम अधिकारियों ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

अपर आयुक्त जितेंद्र सिंह के उड़ान संख्या WY-265 के यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री के चेक-इन बैगेज में कुछ संदिग्ध नजर आया। तलाशी लेने पर यात्री के बैग से चॉकलेट के 5 बड़े पैकेट मिले। इसमें हर चॉकलेट पैकेट के भीतर 2-2 पॉलिथीन बैग छिपाकर रखे गए थे।