NBT रिपोर्ट, लखनऊ
सीजी सिटी स्थित शौर्य वाटिका में इंडियन नेवी का वायुयान और आईएनएस गोमती युद्धपोत के उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक शौर्य वाटिका पहुंचे रहे हैं, लेकिन वहां जाने के बाद पता चल रहा है कि इसे 16 जून तक बंद कर दिया गया है। कर्मचारी भी इसकी वजह नहीं बता रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ जगहों पर बैठने और पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद वाटिका को खोला जाएगा।
इनसेट
नौसेना का वायुयान खास आकर्षण
शौर्य वाटिका इकाना क्रिकेट स्टेडियम के प्रवेश द्वार संख्या 5 के पास है। यहां का सबसे खास आकर्षण इंडियन नेवी का वायुयान है, जो पूरे सेटअप के साथ मौजूद है। इसके अलावा भारतीय नौसेना से सेवानिवृत युद्धपोत आईएनएस गोमती के पार्ट भी स्थापित किए गए हैं। यह युद्धपोत 28 मई 2022 को सेवा से रिटायर हुआ था। इसके अलावा वाटिका में नौसेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण व संरचनाएं प्रदर्शित की गईं हैं।




