ड्राइवर को आई नींद, बेकाबू ट्रक ने तोड़ा घर, बचे 17 लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

बुलंदशहर के खुर्जा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर रिहायशी मकान में जा घुसा। घर में सो रहे 17 लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक की टक्कर से मकान का अगला हिस्सा ढह गया और तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है।

drowsy driver uncontrolled truck demolishes house 17 people narrowly escape

n NBT न्यूज, बुलंदशहर

बुलंदशहर के खुर्जा स्थित पहासू रोड पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर रिहायशी मकान में जा घुसा। घटना सुबह करीब चार बजे की है जब घर में सो रहे भागेंद्र सिंह के परिवार के 17 सदस्य गहरी नींद में थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा ढह गया और परिसर में खड़ी तीन कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इन वाहनों में एक वैगनआर, सेंट्रो और आदित्य बंसल की नई महिंद्रा थार शामिल है, जो उन्होंने महज एक दिन पहले खरीदी थी। गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार धमाका तेज था जिससे उन्हें भूकंप जैसा अहसास हुआ। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के ड्राइवर व कंडक्टर को हिरासत में ले लिया। खुर्जा नगर इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि प्राथमिक जांच में चालक को नींद की झपकी आना दुर्घटना की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। पुलिस ने क्रेन से ट्रक मलबे से निकालकर यातायात सामान्य कराया।

रेकमेंडेड खबरें