विश्व दिव्यांग दिवस : पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक आवदेन

नवभारतटाइम्स.कॉम

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 12 श्रेणियों में 30 पुरस्कार बांटे जाएंगे। आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

world disability day apply by july 15 for outstanding work chance for 30 awards

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं 15 जुलाई तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत भवन परिसर, कैसरबाग में आवेदन कर सकते हैं।

कुल 12 श्रेणियों में 30 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजनों को रोजगार देने वाले सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, दिव्यांगजन हित में कार्यरत संस्थाएं और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व, अनुसंधान एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण निर्माण आदि श्रेणियां शामिल हैं। आवेदन का निर्धारित प्रारूप विभाग की वेबसाइट hwd.up.nic.in पर उपलब्ध है।

रेकमेंडेड खबरें