‘देवरिया के रचनाकारों ने साहित्य को समृद्ध किया है’

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में तुलसी स्मारक समिति ने भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रामसागर शुक्ल की दो नई पुस्तकें देवरिया के कवियों और ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित विमोचित हुईं। शुक्ल ने कहा कि देवरिया के रचनाकारों ने भारतीय साहित्य को समृद्ध किया है। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

‘देवरिया के रचनाकारों ने साहित्य को समृद्ध किया है’

nNBT न्यूज, लखनऊ : तुलसी स्मारक समिति द्वारा गोमती नगर के विकासखंड स्थित 'मानस मठिया' में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं आकाशवाणी समाचार के पूर्व अपर महानिदेशक रामसागर शुक्ल की दो नवीन पुस्तकों देवरिया के प्रतिनिधि कवि और आइये देवरिया चलें का विमोचन किया गया। ये पुस्तकें देवरिया के प्रमुख कवियों और वहां के ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित हैं। रामसागर शुक्ल ने कहा कि देवरिया की पुण्यभूमि के कई कालजयी रचनाकारों ने भारतीय साहित्य को समृद्ध किया है। मौके पर उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के पूर्व संयुक्त निदेशक राम मनोहर त्रिपाठी, अंबिका प्रसाद तिवारी, शरद मिश्र, ओम अवस्थी, गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, पंकज बिंद्रा, अनिमेष मिश्रा, आयुष शुक्ला, वैभव शुक्ला, अनुज सिंह और अरिंदम शुक्ल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रेकमेंडेड खबरें