DJB के उपाध्यक्ष की नियुक्ति को LG की मंज़ूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली जल बोर्ड को नया नेतृत्व मिल गया है। उपराज्यपाल टीएस संधू ने उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधायक मनोज कुमार शौकीन, विधायक अजय कुमार महावर और राजेश कुमार गोयल को सदस्य नामित किया गया है।

DJB के उपाध्यक्ष की नियुक्ति को LG की मंज़ूरी

nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: राजधानी में पानी की आपूर्ति और सीवर व्यवस्था संभालने वाले दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली जल बोर्ड में उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से खाली पड़े इन पदों के भरने के बाद बोर्ड के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

उपराज्यपाल ने बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा विधायक मनोज कुमार शौकीन, विधायक अजय कुमार महावर और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रतिनिधि राजेश कुमार गोयल को बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें