'डीजल-पेट्रोल की अवैध ढुलाई सख्ती से रोकेंगे'

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में डीजल और पेट्रोल की जमाखोरी और अवैध ढुलाई पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंपों की बिक्री पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई होगी।

crackdown on illegal transport of diesel petrol strictness by gurgaon administration

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: डीजल और पेट्रोल की संभावित जमाखोरी और अवैध ढुलाई पर रोक लगाने के लिए गुड़गांव प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के बाद जिला खाद्य व आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों की बिक्री पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

हाल के दिनों में सरकार के पास ऐसी सूचनाएं पहुंची हैं कि कुछ जगहों पर डीजल और पेट्रोल की बड़ी मात्रा खुदरा पेट्रोल पंपों से खरीदी जा रही है। इसके अलावा, कुछ टैंकरों के जरिए ईंधन को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने की शिकायतें भी मिली हैं। इसी को देखते हुए जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों को कार्रवाई की रोजाना रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के भी निर्देश दिए हैं। गुड़गांव में बड़ी संख्या में इंडस्ट्रियल यूनिट्स, ट्रांसपोर्ट कंपनियां और कर्मशल संस्थान हैं। ऐसे में ईंधन की खपत भी सामान्य जिलों की तुलना में अधिक रहती है। अधिकारियों का मानना है कि नियमित कारोबार और संदिग्ध खरीद के बीच अंतर पहचानने के लिए बिक्री के पैटर्न पर विशेष नजर रखी जाएगी। जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक, गुड़गांव केके गोयल ने बताया कि जिले के पेट्रोल पंपों की बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें