सेक्टर-55 और 57 में ज़मीन को कब्ज़ामुक्त कराया

नवभारतटाइम्स.कॉम

एचएसवीपी ने सेक्टर-55 और 57 में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए। विभाग की आधा एकड़ जमीन पर निजी ठेकेदार का कब्जा था। आवासीय प्लॉट पर वॉशिंग स्टेशन, ई-वाहन चार्जिंग पॉइंट और वर्कशॉप भी हटाए गए। संपदा अधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई।

illegal encroachments removed from government land in sector 55 and 57 major action by hsvp

n NBT न्यूज, सेक्टर 55 : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को सेक्टर-55 और सेक्टर-57 में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कई अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व एसडीओ अमित वशिष्ठ की निगरानी में पुलिस बल की मौजूदगी में हुई।

सेक्टरों में विभाग की करीब आधा एकड़ भूमि पर एक निजी ठेकेदार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा हुआ था। विभाग ने कई बार भूमि खाली करने के निर्देश दिए, लगातार अनदेखी के बाद प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। इसके अलावा विभाग के आवासीय प्लॉट पर भी अवैध रूप से वॉशिंग स्टेशन, ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट, एल्युमिनियम वर्कशॉप और कार डिटेलिंग की दुकान संचालित की जा रही थी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी अतिक्रमणों को हटाते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया। संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक ने कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें