ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

नवभारतटाइम्स.कॉम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। इसमें 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया। युवाओं और आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना इसका उद्देश्य था। जिला योग समन्वयक डॉ. विकास यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। खिलाड़ियों ने योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

block level yoga competition players showed amazing talent 72 participants took part

n NBT न्यूज, गुड़गांव : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना व स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में जिला योग समन्वयक डॉ. विकास यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी को योग के महत्व के बारे में बताया। रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर अपने लचीलेपन, संतुलन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी आरती सिंह, डीवाईएसए मुकेश कुमार, शिक्षा विभाग से नरेश शर्मा और पतंजलि योग समिति से साहब सिंह सोलंकी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें