180 की रफ्तार से चलाई कार

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाई। इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक बॉडी-वॉर्न कैमरा लगाए हुए है और कार में हरियाणवी गाना बज रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।

youth driving car at 180 kmph on noida greno expressway video viral police action underway

n NBT न्यूज, नोएडा : नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाने का विडियो वायरल हुआ है। 19 सेकंड के विडियो में युवक बॉडी-वॉर्न कैमरा लगाकर स्टंट कर रहा है और कार में हरियाणवी गीत बज रहा है। प्रभारी डीसीपी अभय कुमार ने बताया कि विडियो का संज्ञान लेकर वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी।

रेकमेंडेड खबरें