ग्रीन कॉरिडोर की रिटेनिंग वॉल बनी आफत

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर की रिटेनिंग वॉल लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। एलडीए की लापरवाही से दीवार के किनारों से मिट्टी बहकर घरों में भर रही है। इससे गंदगी फैल रही है और घरों की नींव भी खतरे में है। स्थानीय पार्षद ने एलडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

green corridors retaining wall becomes menace soil entering homes due to ldas negligence public anger boils over

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

LDA की बड़ी लापरवाही सामने आई है। न्यू हैदराबाद इलाके में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत नाले से सटाकर बनाई गई रिटेनिंग वॉल स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। वॉल के किनारों से लगातार मिट्टी लोगों के घरों में भर रही है, जिससे क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। भाजपा पार्षद प्रमोद राजन ने LDA के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

घरों में जमा हो रही गंदगी : स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, LDA ने न्यू हैदराबाद के पास बहने वाले नाले के बिल्कुल करीब से रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया है। निर्माण में तकनीकी खामियों के कारण दीवार के कोनों और किनारों से मिट्टी का कटाव हो रहा है। नाले और कॉरिडोर की गाद व मिट्टी बहकर सीधे लोगों के घरों के कमरों और आंगन में जमा हो रही है। इससे घरों में गंदगी फैल रही है और इमारतों की नींव पर भी खतरा बढ़ गया है।

LDA के घेराव की चेतावनी : इस समस्या को लेकर स्थानीय भाजपा पार्षद ने LDA के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि बिना उचित प्लानिंग और सुरक्षा मानकों के रिटेनिंग वॉल खड़ी कर दी गई। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं किया गया और मिट्टी का बहाव नहीं रोका गया, तो वे जनता के साथ मिलकर LDA कार्यालय का घेराव करेंगे।