NHPC में रिटेल निवेशकों के लिए आज मौका

नवभारत टाइम्स

एनएचपीसी में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री को निवेशकों ने खूब सराहा है। पहले दिन ही तय संख्या से साढ़े तीन गुना ज्यादा बोलियां आईं। सरकार अब ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल कर पूरा 6 प्रतिशत हिस्सा बेचेगी। रिटेल निवेशक और कर्मचारी बुधवार को बोली लगा सकेंगे।

big opportunity for retail investors in nhpc today government selling 6 stake expecting to raise 4200 crore

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: पब्लिक सेक्टर की कंपनी NHPC में अपनी हिस्सेदारी बेचने की सरकार की योजना को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया है। पहले ही दिन तय संख्या से 3.47 गुना ज्यादा बोलियां लगीं। सरकार ने मंगलवार को ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। सरकार अब इस ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी में अपना पूरा 6 प्रतिशत हिस्सा बेचेगी। DIPAM के सचिव अनीश चावला के मुताबिक, सरकार ने पूरा ग्रीन शू ऑप्शन इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। अब बुधवार को रिटेल निवेशक और कंपनी के कर्मचारी बोली लगा सकेंगे। सरकार अगर 71 रुपये के भाव पर अपनी पूरी 6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचती है, तो सरकारी खजाने में करीब 4,200 करोड़ रुपये आएंगे।

रेकमेंडेड खबरें