n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत स्वरोजगार के लिए युवाओं में रुचि बढ़ रही है। इस साल अब तक पोर्टल पर 785 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 774 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, लेकिन 130 आवेदनों को मंजूरी ही मिली है और 106 लाभार्थियों को ही ऋण वितरित किया गया है। मंगलवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि 15 दिन बाद फिर से समीक्षा बैठक होगी। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने किया।


