कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 2 घंटे में पाया काबू

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के एतमादपुर में कबाड़ के गोदाम में देररात भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

faridabad massive fire in scrap warehouse controlled after 2 hours of effort lakhs in damage

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : एतमादपुर स्थित टीटू कॉलोनी में सोमवार देररात एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 10 बजे लगी। गोदाम से धुआं और तेज लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो यह आसपास के मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा कबाड़ और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

रेकमेंडेड खबरें