जलभराव की समस्या को लेकर GDA ऑफिस पहुंचे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मोरटा गांव के किसानों और स्थानीय लोगों ने मुलाकात की। हम-तुम रोड पर जलभराव और नाले की सफाई की समस्या बताई गई। अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है। अगले दस दिनों में नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा। क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

farmers and locals protest at gda office over waterlogging and drain issues in ghaziabad

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

हम-तुम रोड और नाले की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को मोरटा गांव के किसानों, अलग-अलग सोसायटियों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं के एक साझा दल ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने हम-तुम रोड पर पानी भरने, नाले की सफाई, जल निकासी और सड़क की खस्ता हालत का मुद्दा उठाया। इस पर उपाध्यक्ष ने हम-तुम रोड और नाले का मौका मुआयना किया। इसके साथ ही लोगों ने इलाके की दिक्कतों के बारे में भी बताया। सभी अधिकारियों ने जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया। और वादा किया कि अगले 10 दिनों में नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र त्यागी, धर्मवीर फौजी, महेश त्यागी, अनिल त्यागी, संजय त्यागी, योगिंदर त्यागी, रवि शर्मा, रॉबिन त्यागी , विनीत त्यागी, अंकुर त्यागी समेत भारी तादाद में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें