गोपाल हत्याकांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

नवभारतटाइम्स.कॉम

जेवर के बनवारीवास गांव में किशोर गोपाल शर्मा की हत्या की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पहले जेवर कोतवाली पुलिस जांच कर रही थी। परिजनों ने जघन्य तरीके से हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हुक्का में जहर मिलाकर पिलाने की भी आशंका है।

gopal murder case investigation now handed over to crime branch family alleges serious accusations

n NBT न्यूज, ग्रेनो : जेवर के बनवारीवास गांव में किशोर गोपाल शर्मा हत्याकांड का खुलासा सवालों के घेरे में आने के बाद अधिकारियों ने अब पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। अभी तक जेवर कोतवाली पुलिस इसकी जांच कर रही थी। परिजन घटना केे बाद से ही जघन्य तरीके से हत्या करने के आरोप लगा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग गोपाल शर्मा हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस मामले में विसरा प्रिजर्व कर फरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। दरअसल, हुक्का में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने की भी आशंका जताई जा रही है। बनवारीवास गांव का गोपाल शर्मा (15) 21 मई को लापता हो गया था। गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही पुलिस ने मृतक गोपाल का शव 23 मई को रोही गांव में खाली पड़े मकान से बरामद किया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 27 मई को तीन लोगों को अरेस्ट किया था।

रेकमेंडेड खबरें