IT में खरीदारी से बाज़ार में हरियाली

नवभारतटाइम्स.कॉम

शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट मंगलवार को थम गई। आईटी शेयरों में आई जबरदस्त तेजी से सेंसेक्स 382 अंक चढ़कर 74,649 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 100 अंक मजबूत हुआ। टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में बड़ी बढ़त देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई।

greenery in the stock market due to it stocks rally sensex rises 382 points

पिछले चार दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। IT शेयरों में आई जोरदार तेजी की बदौलत सेंसेक्स 382.50 अंक (0.52%) चढ़कर 74,649.84 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने निचले स्तर से 1,047.07 अंक की छलांग लगाकर 74,862.19 तक पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 100.95 अंक (0.43%) की मजबूती के साथ 23,483.55 पर बंद हुआ। कच्चा तेल 1.28 प्रतिशत गिरकर 93.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई आईटी इंडेक्स में 4.40 प्रतिशत का बड़ा उछाल देखा गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी TCS में देखी गई, जो 6.53 प्रतिशत उछला। इसके अलावा इंफोसिस 5.66%, HCL टेक 4.08% और टेक महिंद्रा 1.76 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए।

रेकमेंडेड खबरें