गौड़ ग्रीन एवेन्यू में स्विमिंग पूल और अतिक्रमण ढहाए

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में बड़ी कार्रवाई की। अवैध निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। सोसायटी में बने अवैध स्विमिंग पूल को भी तोड़ दिया गया। सुरक्षा नियमों की अनदेखी और आग लगने की घटनाओं के बाद यह कदम उठाया गया है।

illegal swimming pool and encroachments demolished in gaur green avenue big action by gda

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किया है। जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सोसायटी परिसर के भीतर किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के तहत सोसायटी में बने अवैध स्विमिंग पूल को तोड़ने के साथ-साथ अन्य सभी अवैध निर्माणों को भी मलबे में तब्दील कर दिया गया।

जीडीए को मिल रही थी अवैध निर्मीण की शिकायतें

मालूम हो कि सुरक्षा और नियमों की अनदेखी के चलते इस सोसायटी में पूर्व में दो बार भयानक आग लगने के बाद बुझाने में काफी दिक्कत हुई थी। जिससे निवासियों की जान पर बन आई थी। उन हादसों के बाद से ही सोसायटी में अवैध निर्माण को हटाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही थी। प्राधिकरण को लंबे समय से इस सोसायटी में नियमों को ताक पर रखकर किए गए अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।

रेकमेंडेड खबरें